{"_id":"619a902f88ff6a6cba33fcc5","slug":"janmanch-bilaspur-news-sml3909728189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसरियां के जनमंच में गूंजे सड़क और पानी के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसरियां के जनमंच में गूंजे सड़क और पानी के मुद्दे
विज्ञापन
झंडूता के कोसरियां में जनमंच कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्या बताता ग्रामीण।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोसरियां में 24वें जनमंच की अध्यक्षता खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने की। मंत्री रविवार सुबह 11 बजे रावमापा कोसरियां पहुंचे। इससे पहले सुबह 9 बजे से ही इक्का-दुक्का लोग जनमंच स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। मंत्री ने 11:5 बजे एक बूटा बेटी के नाम योजना के अंतर्गत आंवला का पौधा रोपित किया। 11:15 बजे पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
वहीं 11:30 बजे मंत्री जनता के दरबार में पहुंचे और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनमंच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। कहा कि कोविड-19 के कारण एहतियातन जनमंच स्थगित रखे गए थे। जैसे ही हालात सामान्य हुए लोगों की सुविधा के लिए जनमंच कार्यक्रम कोरोना के दिशानिर्देशों की अनुपालना करते हुए फिर से शुरू किए जा रहे हैं। इस मौके पर मंत्री ने बेटी अनमोल योजना के तहत 5 लाभार्थियों को एफडी वितरित की और 5 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा जल शक्ति विभाग की शिकायतें पहुंची। लोगों की शिकायतें थीं कि सरकार हर घर नल पहुंचाने की बात करती है लेकिन लोगों को आयेदिन जल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी समस्या हल नहीं होती है।
इसके अलावा जनमंच में क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा जोरों से उछला। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि इन पर दोपहिया वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। वहीं सड़कों की मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। जनमंच कार्यक्रम में करीब 500 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इनसेट
जनमंच में कुल 114 आवेदन मिले
जनमंच में 114 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 65 पहले प्राप्त हो चुके थे और 49 शिकायतें रविवार को प्राप्त हुईं। जिनमें से 60 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।
इनसेट
राजस्व, पंचायतीराज विभाग ले मौके पर बनाए 70 प्रमाण पत्र
जनमंच में राजस्व और पंचायतीराज विभाग ने 70 प्रमाण पत्र बनाए। वहीं आयुष विभाग ने 214 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। 75 लोगों के खून की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने 144 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। 25 लोगों के खून की जांच की। 30 लोगों की आंखों की जांच तथा 9 लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगाई गई। राजस्व विभाग से संबंधित 45 इंतकाल और 16 बसीयत बनाई गई।
इनसेट
दुर्गम पंचायतों में लोगों की समस्याओं का तत्परता से होगा समाधान : एडीसी
जनमंच में अतिरिक्त उपायुक्त तोरुल रवीश ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि जनमंच में विधानसभा क्षेत्र झंडूता के दुर्गम क्षेत्र कोटधार क्षेत्र की सात पंचायतों बड़गांव गलू, कोसरियां, नघियार, घराण, सनीहरा, कुलज्यार, भड़ोली कलां को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि जनमंच के माध्यम से जनता की अधिक से अधिक समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाए।