फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jam on nh due to technical problem in two trucks

ट्रक खराब होने से चंडीगढ़-मनाली एनएच पर 1 घंटा थमे रहे गाडिय़ों के पहिए

Thu, 08 Jul 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
jam on nh due to technical problem in two trucks
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर छड़ोल और जामली के पास वीरवार को करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। इससे यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कल्लर और छड़ोल के पास एनएच पर दो ट्रक खराब हो गए थे। वहीं जामली के पास 10 दिन पहले सड़क हादसे में गिरे ट्रक को क्रेन से निकाला गया।
विज्ञापन

वीरवार को चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जाम से लोगों और पर्यटकों को परेशान होना पड़ा। पर्यटन सीजन पीक पर होने के कारण इस मार्ग पर सैलानियों की काफी आवाजाही है। इसी मार्ग से पर्यटक कुल्लू-मनाली के लिए जाते हैं। मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के लोग भी इसी एनएच से आते-जाते हैं। गर्मियों में आयेदिन एनएच पर जाम लगने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कब जाम लग जाए इसका कोई पता नहीं चलता।
विज्ञापन

बताते चलें कि इस एनएच पर स्वारघाट से जामली तक जब कोई गाड़ी खराब हो जाती है तो जाम लग जाता है। वीरवार सुबह भी इसी कारण एनएच पर जाम लगा, जो करीब एक घंटे तक रहा। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच को बहाल किया। 39 डिग्री सेल्सियस तापमान में करीब 1 घंटे तक गाड़ियों में पर्यटक बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि वीरवार को छड़ोल और कल्लर के पास दो गाड़ियां खराब हो गई थीं। इसके कारण जाम की समस्या हुई। पुलिस ने मार्ग बहाल करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed