फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jam on nanital hiway in bilaspur

बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर आठ घंटे से अधिक जाम लगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
jam on nanital hiway in bilaspur
बिलासपुर (रामपुर)। नगर में नैनीताल हाईवे पर शनिवार को भी आठ घंटे से अधिक जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहन रेंग-रेंग कर नगर से गुजरे और जाम में फंसे लोग बेहद परेशान दिखे। बाद में पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब दस बजे नगर में नैनीताल हाईवे पर साप्ताहिक बाजार और धान लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की वजह से जाम लगना शुरु हो गया। वाहनों की गति धीमी होते ही हाईवे पर वाहनों की कतारें लगनीं शुरु हो गईं। नगर में केमरी तिराहे, डाकखाना मोड़, मुख्य चौराहे, अहरो चौराहे आदि स्थानों पर वाहनों के आड़े तिरछे ढंग से निकलने पर जाम की स्थिति और बढ गई। हालांकि, जाम को खुलवाने में कोतवाली पुलिस लगी रही, मगर अपराह्न तीन बजे स्कूलों की छुट््िटयां होने से स्कूली वाहन भी जाम की गिरफ्त में आ गए। भूखे प्यासे बच्चे भी जाम में परेशान हो गए। पुलिस ने शाम छह बजे तक जाम को खुलवाया। लोगों ने जाम से निकलने परराहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि जाम लगने की खास वजह हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक पैठ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed