फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jal Tarang Josh Mahotsav: Cruise, speed boat, jet ski and Shikara rides will be available at affordable prices

जल तरंग जोश महोत्सव : किफायती दाम पर होंगी क्रूज,स्पीड बोट, जेट स्की और शिकारा राइड

Wed, 19 Nov 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jal Tarang Josh Mahotsav: Cruise, speed boat, jet ski and Shikara rides will be available at affordable prices
जल तरंग महोत्सव को लेकर गोबिंद सागर झील में चल रही तैयारियां। स्रोत: डीपीआरओ
उपायुक्त राहुल कुमार ने दिए निर्देश, गोबिंद सागर में बढ़ेगा वाटर स्पोटर्स का रोमांच
विज्ञापन

झील क्षेत्र में बचाव दल, तकनीकी निगरानी टीम, सुरक्षा कर्मी और होगी नियंत्रण व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 21 से 23 नवंबर तक होने जा रहे जल तरंग जोश महोत्सव-2025 में इस बार पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए रोमांच और दोगुना होने वाला है। जिला प्रशासन ने महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए जल-आधारित गतिविधियों को किफायती दरों पर उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि गोबिंद सागर झील की खूबसूरती का आनंद लेने के साथ आगंतुक अब बेहद सस्ती दरों पर क्रूज राइड, स्पीड बोट राइड, जेट स्की राइड और शिकारा राइड का मज़ा ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि लुहणू मैदान के समीप इन गतिविधियों का संचालन हिमालयन एडवेंचर द्वारा किया जाएगा, जिसे दरें कम रखने के लिए निर्देशित किया गया है। क्रूज राइड के लिए 400 रुपये प्रति व्यक्ति, स्पीड बोट राइड के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति, जेट स्की राइड के लिए 500 रुपये प्रति व्यक्ति, शिकारा राइड के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है। हिमालयन एडवेंचर के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय हांडा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार महोत्सव के तीन दिन में सभी राइड्स को छूट दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकें। उपायुक्त ने कहा कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। झील क्षेत्र में बचाव दल, तकनीकी निगरानी टीम, सुरक्षा कर्मियों और नियंत्रण व्यवस्था को तैनात किया जाएगा, ताकि गतिविधियां पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हों। बताया कि प्रशासन की कोशिश है कि हर आगंतुक बिना किसी परेशानी के गोविंद सागर झील की प्राकृतिक सुंदरता और महोत्सव के उत्साह का भरपूर आनंद ले। तीन दिवसीय महोत्सव में इस बार रोमांच, पर्यटन और मनोरंजन तीनों का भरपूर संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed