फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jal Shakti Department suffers loss of Rs 10.60 crore in rainy season

Bilaspur News: बरसात में जल शक्ति विभाग को 10.60 करोड़ का नुकसान

Tue, 13 Aug 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Department suffers loss of Rs 10.60 crore in rainy season
- जिले में भर में 226 पेयजल योजनाएं प्रभावित, कुछ योजनाओं को विभाग ने किया बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में बरसात से जल शक्ति विभाग को अभी तक 10.60 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिले में विभाग की 226 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि विभाग ने लगभग सभी योजनाओं को रिस्टोर कर दिया है। कुछ योजनाओं को अस्थायी रूप से बहाल किया गया है।

जिले में तीन दिन हुई भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हुआ। वहीं पेयजल की समस्या से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। खड्डों पर बनी अधिकतर पेयजल योजनाएं प्रभावित हुईं। इससे पानी मटमैला हुआ। हालांकि विभाग ने लगातार योजनाओं को बहाल करने का कार्य शुरू जारी रखा। अधिकतर योजनाओं को विभाग ने शीघ्र ही रिस्टोर कर लिया। वहीं कुछेक को अस्थायी रूप से बहाल किया गया। इन योजनाओं को भी पूरी तरह बहाल करने में विभाग लगा हुआ है। अभी तक बारिश से 226 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे विभाग का 10.60 करोड़ का नुकसान हुआ है। लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। बारिश के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों में भी पानी मटमैला हुआ। इस कारण पेयजल की समस्या बढ़ी। उधर अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राहुल दुबे ने बताया कि बरसात में 226 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। विभाग को अभी तक 10.60 करोड़ का नुकसान हुआ है। योजनाओं को बहाल कर दिया गया है। कुछ योजनाओं को अस्थायी तौर पर शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed