फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jal Shakti Department inspected Aauhar-Bhajwani irrigation scheme

Bilaspur News: औहर-भजवाणी सिंचाई योजना का जल शक्ति विभाग ने किया निरीक्षण

Wed, 07 Jan 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Department inspected Aauhar-Bhajwani irrigation scheme
औहर-भजवाणी प्रवाह सिंचाई योजना के निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारी व ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
फोरलेन निर्माण से क्षतिग्रस्त कुहलें, 40 हेक्टेयर भूमि सिंचाई से वंचित
विज्ञापन

सिंचाई सुविधा न होने से किसानों को उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण से प्रभावित औहर-भजवाणी प्रवाह सिंचाई योजना को लेकर बुधवार को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फोरलेन निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई व्यवस्था और टूटी कुहलें देखीं, जिससे किसानों में योजना के दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है।

औहर और भजवाणी क्षेत्र के किसान लंबे समय से सिंचाई सुविधा से वंचित हैं। योजना बंद होने के कारण क्षेत्र की लगभग 40 हेक्टेयर भूमि पर खेती प्रभावित हुई है और किसान आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। सिंचाई के अभाव में किसान नकदी फसलों का उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं और वर्षा आधारित खेती तक सीमित रह गए हैं। औहर पंचायत के पूर्व प्रधान एवं भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं मंडल के पूर्व अध्यक्ष देश राज शर्मा ने बताया कि यह सिंचाई योजना वर्ष 2014 से पहले क्षेत्र के लिए जीवन रेखा थी। इसके माध्यम से किसान सब्जियां और अन्य नकदी फसलें उगाकर अच्छी आमदनी अर्जित करते थे। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण के दौरान योजना की कुहलें टूट गईं और कई स्थानों पर कुहलों का पानी पूरी तरह बंद हो गया। साथ ही फोरलेन निर्माण के कारण किसानों की जमीन भी कई जगह दो भागों में बंट गई है, जिससे खेतों तक पानी पहुंचाना असंभव हो गया है। इस अवसर पर धनी राम शर्मा, नंद लाल शर्मा, राम लाल, बख्शी राम, ओंकार सिंह, जोगेंद्र धीमान, चमन लाल, गगन चंदेल, कृष्ण लाल धीमान, रमेश कुमार और मदन लाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed