फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jal Shakti Department employees accused of not providing water

Bilaspur News: जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों पर लगाया पानी न देने का आरोप

Sat, 04 Nov 2023 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Department employees accused of not providing water
- उट्टपर गांव का अशोक कुमार बोला, हर जगह की शिकायत नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयनादेवी जी की पंचायत माकड़ी के गांव ऊट्टपर निवासी अशोक कुमार नाम के व्यक्ति ने जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों पर जानबूझ कर पेयजल आपूर्ति न देने का आरोप लगाया है।

अशोक कुमार ने बताया कि 8 माह से विभाग के स्थानीय कर्मचारी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी कई बार की गई। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। जब इसके बारे में स्थानीय कर्मचारियों से बात की जाती है तो वह कहते हैं कि उसे 12 से 15 दिन के बाद सिर्फ एक घंटा पानी दिया जाएगा। इस मामले में विधायक रणधीर शर्मा को भी शिकायत पत्र भी सौंपा है। बताया कि उसका परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए इन कर्मचारियों के आगे गिड़गिड़ाना पड़ रहा है, जिससे उनके रोजमर्रा के कार्य भी बाधित हो रहे हैं। घर के लिए पानी दूर से लाना पड़ता है। किंतु इन लोगों को बह जब भी फोन करके अपनी समस्या के बारे में बताते हैं तभी ये लोग कोई न कोई बहाना बनाकर पानी नहीं देते हैं। अशोक कुमार ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए। ताकि इन कर्मचारियों की तानाशाही रवैया से निजात मिल सके। इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता सतीश शर्मा ने कहा कि यह मामला घरेलू झगड़े का है। वहां पर कार्यरत कर्मचारी का तबादला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed