फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jai Krishna became the head of Pensioner Welfare Association Sadar Khand

Bilaspur News: जय कृष्ण बने पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड के प्रधान

Fri, 07 Mar 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jai Krishna became the head of Pensioner Welfare Association Sadar Khand
बिलासपुर के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित बैठक में उपस्थित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर
कुबेर सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान, राम प्रकाश को बनाया सचिव
विज्ञापन

विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुई सदर खंड की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की सदर खंड की बैठक डियारा सेक्टर स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान दौलत राम चौहान ने की।


बैठक में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वित्त सचिव राम लाल चंदेल ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने पारित कर दिया। उसके बाद प्रधान चौहान ने कार्यकारिणी को भंग करते हुए आगामी तीन साल के लिए चुनाव करवाने का आग्रह किया। इसके लिए चुनाव अधिकारी नरोत्तम दत्त धीमान, सह चुनाव अधिकारी लेख राम कौंडल, और जेके नड्डा को नियुक्त किया गया। चुनावी प्रक्रिया में प्रधान पद के लिए देवी राम चौहान और जय कृष्ण शर्मा दो नाम आए, जिसमें जय कृष्ण शर्मा को 36 वोट पड़े और देवी राम चौहान को 24 वोट पड़े। इसमें जय कृष्ण शर्मा को प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। बाकी सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव कराए गए, जिसमें कुबेर सिंह ठाकुर को वरिष्ठ उप प्रधान, कृष्णा शर्मा को उप प्रधान, राम प्रकाश वर्मा को सचिव, राम लाल चंदेल को वित्त सचिव, भगत राम शर्मा को लेखा परीक्षक, दौलत राम चौहान को मुख्य सलाहकार बनाया गया। राज्य महामंत्री ठाकुर हुकुम सिंह ने विस्तार से मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पेंशनर को जल्दी ही वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया। जिला प्रधान ने संगठन को मजबूत करने की सलाह दी। जिला महामंत्री चेत राम वर्मा ने सभी इकाइयों के प्रधानों और डेलीगेट्स का चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए आभार जताया। उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए पेंशनर हित में कार्य करने की सलाह दी और सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला प्रधान जगदीश दिनेश आदि उपस्थित रहे।

बिलासपुर के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित बैठक में उपस्थित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर

बिलासपुर के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित बैठक में उपस्थित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed