फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jagran in bilaspur

आज राधा को श्याम याद आ गया... पर थिरके श्रद्धालु

Sun, 15 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 15 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
jagran in bilaspur
बिलासपुर की लोअर मार्केट में आयोजित जागरण में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला

मां भगवती संकीर्तण मंडल बिलासपुर के बैनर तले लोअर मार्केट में 13वें विशाल भगवती जागरण का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें वृंदावन बरसाने से पंडित मोहित शुक्ला ने मनमोहक झांकियों के साथ एक से बढ़कर एक भेंटों से श्रद्धालुओं को खूब झूमाया।

विज्ञापन


 जागरण में मां नयना देवी जी, मां ज्वाला देवी जी और मां चिंतपूर्णी देवी जी की पवित्र ज्योतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनके दर्शनों के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। जागरण शुरू होने से पूर्व संकीर्तण मंडल के कर्मठ सदस्य स्वर्गीय अमन कुमार के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


इसके बाद पंडित मोहित शुक्ला ने मां तेरे दर पर आए हैं..., नटखट बंसरी वाले..., गजब कर गई हाए ब्रज की राधा..., फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी..., खेलें सखियन संग आज..., हम मैया तेरे भिखारी... और आज राधा को श्याम याद आ गया... आदि भेंटों से खूब समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि श्री राधा-कृष्ण, श्री कृष्ण-सुदामा, श्री कृष्ण की रास लीला, शिव-पार्वती, महाकाली मां और श्मशान की होली आदि मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। इसे पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। सुबह तारा रानी की कथा के साथ जागरण संपन्न हुआ।

जागरण के दौरान संकीर्तण मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसमें फल-फ्रूट, आइसक्रीम, खीर, मीठा पानी और मिठाई आदि शामिल रहे। जो कि पूरी रात पंडाल में वितरित की गई। जागरण में मंच संचालन चमन गुप्ता ने किया।


इस अवसर पर संकीर्तण मंडल के प्रधान चंद्रशेखर हांडा, अश्वनी चोपड़ा, अशोक चोपड़ा, अनिल गुप्ता, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, अनिल कौशल, सौरव सोनी, गोल्डी टेसू, भूप सैनी, सुभाष सोनी, रजत, जितेंद्र, रविंद्र, शक्ति पुंडीर, राकेश कुमार, गोपाल टेसू, रतिराम गुप्ता, नरेंद्र सोनी, संजय कुमार, रोहित भाटिया, मोक्ष और विकास टेसू सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed