फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ITBP jawan Ajay Sharma, who was on leave, passes away

Bilaspur News: छुट्टी पर आए आईटीबीपी जवान अजय शर्मा का निधन

Tue, 11 Nov 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan Ajay Sharma, who was on leave, passes away
घुमारवीं में आईटीबीपी जवान अजय शर्मा को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते आईटीबीपी के जवान।
सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन

आईजीएमसी में चल रहा था उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-5 बजोहा के आईटीबीपी जवान अजय शर्मा (33) का निधन हो गया। अजय शर्मा ज्यूरी रामपुर में तैनात थे और एक महीने की छुट्टी पर घर आए हुए थे। वे 15 नवंबर को ड्यूटी पर वापस जाने वाले थे, लेकिन इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

जानकारी के अनुसार के कुछ दिन पहले अजय शर्मा के बीमार होने पर परिजन उन्हें तत्काल घुमारवीं अस्पताल ले गए थे, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अजय की असमय मृत्यु की खबर से पूरा क्षेत्र गम में डूब गया। अजय शर्मा 2019 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनके पिता भी इसी बल में कार्यरत थे, जिनका कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। 2020 में अजय शर्मा का विवाह हुआ था। उनके पीछे माता, धर्मपत्नी और एक छोटा भाई शोक संतप्त हैं। जिस घर में कुछ दिन पहले हंसी-खुशी का माहौल था, अब वहां सिर्फ सिसकियां और गहरा सन्नाटा है। अजय शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पंचकूला से आए आईटीबीपी के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और इस जांवाज बेटे को नम आंखों से विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed