{"_id":"65252ed3878dd4a5a800eb34","slug":"it-is-mandatory-to-register-name-in-employment-office-for-tgt-batch-wise-recruitment-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6886-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: टीजीटी बैच वाइज भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: टीजीटी बैच वाइज भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होना अनिवार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में टीजीटी बैच वाइज भर्ती का इंतजार कर रहे पात्र युवाओं के लिए करीब 1400 टीजीटी की भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। टीजीटी आर्ट्स में 420, नॉन मेडिकल में 306, मेडिकल में 172 पदों सहित एक्स सर्विसमैन कैटेगरी में 353, दिव्यांग में 90 और खेल कोटे से 68 अध्यापक भर्ती किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने दी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा पद अधिसूचित किए गए हैं। इसमें टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स और टेट पास आवेदक बैच वाइज के आधार पर भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने जिले के पात्र उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा है कि वह जल्द से जल्द अपना नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की सूची में जरूर देखें और नाम न होने की सूरत में 18 अक्तूबर तक कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर जाकर ऑनलाइन पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें। अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में अपना नाम 19 अक्तूबर 2023 तक तक अपना नाम दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना उम्मीदवारों को न करना पड़े। उन्होंने बताया कि टीजीटी बैच वाइज भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में नाम होना आवश्यक है।