Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It is important to remain cautious while using mobile phones and the internet: Abhishek

मोबाइल, इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना जरूरी : अभिषेक

Wed, 18 Nov 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
It is important to remain cautious while using mobile phones and the internet: Abhishek
औहर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्कू - फोटो : सांकेतिक
औहर पाठशाला का एसपी बिलासपुर ने किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, कानून व्यवस्था, कॅरिअर और सामाजिक समरसता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
एसपी अभिषेक धीमान ने कहा कि आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक रहने और इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करने की सलाह दी। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय में पहुंचने और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक, पुलिस कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नशे से जुड़ी गतिविधियों की पुलिस को दें सूचना
एसपी ने विद्यार्थियों को तंबाकू, अफीम और चिट्टा जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आसपास नशे से जुड़ी कोई भी गतिविधि नजर आने पर इसकी सूचना तुरंत अभिभावकों, स्कूल प्रशासन या पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed