{"_id":"6790dc84c7644a15670c84d9","slug":"it-is-important-to-improve-lifestyle-for-a-healthy-society-sanjeevan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-130720-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ समाज के लिए जीवनशैली सुधारना जरूरी : संजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ समाज के लिए जीवनशैली सुधारना जरूरी : संजीवन
विज्ञापन
बिलासपुर में कोठी पंचायत के ग्लासी गांव में आयोजित नागरिक संगोष्ठी में उपस्तिथ स्थानीय लोग व अन
बोले, इलाज की बजाय रोकथाम पर ध्यान दे रहा है आरोग्य भारती
खड़े-खड़े भोजन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, पानी भी बैठकर पिएं
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संस्कार सोसायटी घुमारवीं और आरोग्य भारती हिमाचल के संयुक्त तत्वावधान में कोठी पंचायत के ग्लासी गांव में प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आरोग्य भारती के राजस्थान और उत्तर क्षेत्र संयोजक संजीवन कुमार ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार सोसायटी के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने मुख्य अतिथि और स्थानीय नागरिकों का स्वागत कर की। संजीवन ने आरोग्य भारती के उद्देश्य बताते हुए कहा कि हमें स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जीवनशैली में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन बीमारियों के इलाज की बजाय उनकी रोकथाम के उपायों पर ध्यान केंद्रित करता है। यदि व्यक्ति योग, प्राणायाम, मौसमी फल और हरी सब्जियों को नियमित रूप से आहार में शामिल करे, तो वह कई बीमारियों से बच सकता है। यदि हम बैठकर भोजन करें और पानी भी बैठकर पिएं तो बीपी और शुगर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि दूध खड़े होकर पीना लाभकारी होता है।
संजीवन कुमार ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली रोगों का कारण बन रही है। उन्होंने शरीर में वात, कफ और पित्त दोषों को संतुलित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रात:काल गुनगुना पानी पीना, मौसमी फल खाना और नियमित योग करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कार्यक्रम में शांति स्वरूप, नीरज शर्मा, शिव कुमार, प्रीतम, रोशन, रुपिंदर, सुरेश सोनी, पुरुषोत्तम शर्मा, शशि शर्मा और अमृत लाल सहित अन्य मौजूद रहे।