फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Issue of development works heats up at Ghumarwin Municipal Council meeting.

Bilaspur News: घुमारवीं नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर गरमाया मुद्दा

Tue, 15 Sep 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Issue of development works heats up at Ghumarwin Municipal Council meeting.
क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत और रोजाना सूखा कूड़ा उठाने का फैसला
विज्ञापन

वार्ड तीन के विकास कार्यों की जानकारी न मिलने पर पार्षद ने किया वॉकआउट
नगर परिषद में कनिष्ठ अभियंता की नियमित तैनाती की सरकार से उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं की दूसरी आम बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था और लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक की शुरुआत में वार्ड नंबर तीन के पार्षद रामपाल ने अपने वार्ड में प्रस्तावित विकास कार्यों का ब्योरा नहीं मिलने पर बैठक से वॉकआउट कर दिया। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पार्षद रामपाल ने कहा कि पिछली बैठक में उनके वार्ड के कई विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई थी। उन्होंने इन कार्यों की वर्तमान स्थिति और अब तक हुई प्रगति का ब्योरा मांगा था, लेकिन उन्हें संतोषजनक जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि यदि वार्ड में विकास कार्य ही नहीं होने हैं तो बैठकों में प्रस्ताव पारित करने का क्या औचित्य है। उन्होंने नगर परिषद से विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। रामपाल के वॉकआउट के बाद बैठक की कार्रवाई जारी रही। बैठक में बरसात के दौरान नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में क्षतिग्रस्त हुए रास्तों की मरम्मत करवाने का निर्णय लिया गया। जहां आवश्यकता होगी, वहां नए रास्तों का निर्माण भी करवाया जाएगा। सदस्यों ने कहा कि बारिश के कारण कई रास्ते खराब हुए हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ऐसे रास्तों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर करवाने पर सहमति बनी। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था से जुड़ा अहम फैसला सूखे कूड़े के उठान को लेकर लिया गया। पिछले कई महीनों से घरों से सूखा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा था। नगर परिषद की ओर से सूखा कूड़ा सीमेंट फैक्ट्री भेजा जाता था, लेकिन फैक्ट्री द्वारा कूड़ा लेने से इन्कार किए जाने के बाद इसके निस्तारण की समस्या खड़ी हो गई थी। अब नगर परिषद की ओर से सूखे कूड़े को बाहर भेजकर उसका निष्पादन किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले की तरह रोजाना घरों से सूखा कूड़ा उठाया जाएगा। इससे शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बैठक में नगर परिषद में कनिष्ठ अभियंता की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि जेई की कमी के कारण कई विकास कार्यों की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। लोगों को भी विकास कार्यों से जुड़े मामलों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद में नियमित कनिष्ठ अभियंता की तैनाती के लिए सरकार से मांग करने का प्रस्ताव रखा गया। सदस्यों ने कहा कि जेई की तैनाती से रुके विकास कार्यों को गति मिलेगी। बैठक में कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा, उपाध्यक्ष सविता देवी, पार्षद रीता सहगल, राजेश कुमार, संदीप कुमार और शकुंतला देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed