फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   iph scheme re

सफेद हाथी बनी री रडोह सिंचाई योजना

Mon, 25 Jan 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 25 Jan 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
iph scheme re

विकास खंड झंडूता की लगभग तीन हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत बडगांव के दो गांवों के लिए बनाई गई सिंचाई योजना लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी सफेद हाथी साबित हुई है। सिंचाई की सुविधा लोगों तक न पहुंच पाने के कारण खेत प्यासे रह गए हैं। योजना कई सालों से खराब चल रही है। जबकि पंचायत के सभी गांव भी इस योजना से नहीं जोड़े गए हैं। इससे सरकार के लाखों रुपये भी बर्बाद हो गए हैं। संबंधित विभाग के इस उदासीन रवैये से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बडगांव पंचायत के लिए एकमात्र री रडोह सिंचाई योजना है जिससे री और रडोह के किसानों की जमीन में ही पानी दिया जाता है। अन्य पंचायत के किसी भी गांवों में सरकार की ओर से कोई भी योजना शुरू नहीं की है। किसान क्लब के प्रधान ईश्वर सिंह ठाकुर, दीना नाथ, विजय सिंह, इंद्र सिंह, बिशन सिंह, ओंकार सिंह, रघुवीर सिंह, कमल देव, जयदेव, धर्म सिंह, रामपाल, राकेश कुमार, भाग सिंह, बलदेव सिंह, नारायण दास सहित अन्य किसानों ने बताया कि सरकार ने सीर खड्ड री में गांव री व रडोह के लोगों के लिए एक सिंचाई योजना बनाई जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन


कुछ समय पश्चात वह योजना टूट गई और सरकार ने लाखों खर्च कर उस योजना को फिर से चालू करने के लिए उसकी पाइपों को डलवाया लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते योजना आज जस की तस बनी हुई है। लाखों खर्च करने के पश्चात लगभग पांच वर्षों से उनकी जमीनों में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है, जिस कारण उनकी फसलें पानी न मिलने की वजह से तबाह हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अन्य गांवों के लोगों ने बताया कि भाजपा व कांग्रेस के नुमाइंदे उनके गांवों में आते हैं और हर बार सिंचाई सुविधा देने की बड़ी बड़ी घोषणाएं करके चले जाते हैं लेकिन आज दिन तक बडगांव पंचायत के अन्य गांवों जैसे कुरमाडा, खिल, बंग्यारियां, ऊंडा, कुलुखर, जरल, टीहरा, बडगांव, झरेडी, भिडा, बल्ह, मरीणी, खनेटी व फटोह गटी में सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पाने के कारण यहां के किसान मात्र बारिश के पानी पर ही निर्भर रहते हैं। विभाग के सहायक अभियंता राकेश वैद्य ने बताया कि जल्द ही योजना को शुरू कर दिया जाएगा।
----------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed