फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   invesigation

आईजीएमसी में वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत पर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Tue, 24 Nov 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
invesigation
बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ ने अध्यक्ष चमन ठाकुर की अगुवाई में मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. राजेंद्र कुमार हांडा की संदेहास्पद परिस्थितियों में आईजीएमसी शिमला कोविड सेंटर में हुई मृत्यु के बारे में छानबीन को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

चमन ठाकुर ने कहा कि राजेंद्र कुमार हांडा वरिष्ठ अधिवक्ता जिला बार संघ बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ सदस्य थे। आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए चले आंदोलन में बढ़चढ़कर भाग लिया था। इस दौरान वह 19 महीने कारावास में भी रहे थे। इनकी उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए इन्हें राज्य सरकार द्वारा लोकतंत्र का प्रहरी की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर 2020 को राजेंद्र हांडा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बिलासपुर से आईजीएमसी शिमला को तत्काल रेफर किया गया। जिसके उपरांत उनके पुत्र विपुल कुमार हांडा इन्हें लेकर उसी दिन सुबह 10 बजे आईजीएमसी शिमला पहुंचे। लेकिन वहां की अव्यवस्था को देखकर उन्हें हैरानी हुई। दोपहर बाद तक उन्हें एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई थी और जो एंबुलेंस आई उसमें ऑक्सीजन की उपलब्धता न होने के अलावा आईजीएमसी शिमला प्रशासन के अधिकारियों का मरीजों के साथ व्यवहार व खाने की अव्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर ने राज्यपाल से मांग की है कि इन सभी विषयों के ऊपर गहनता से न्यायिक जांच करवाई जाए तथा सत्य को उजागर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन के भीतर न्यायिक जांच का आदेश नहीं दिया जाता तो जिला अधिवक्ता संघ कठोर निर्णय लेने पर मजबूर होगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में दौलत राम शर्मा, विपुल हांडा, आदित्य मोहन कश्यप, विजय ठाकुर, सरपाल सिंह ठाकुर, तेजस्वी शर्मा, हरि सिंह ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, स्वतंत्र, विक्रम राठौड़, अनिल शर्मा, आरके रघु, विजय जालप, नितिन कौंडल, कमल कौंडल, अमित शर्मा, अनुपम शांडिल्य, नीरज बसु, अनिरुद्ध शर्मा, सुनील मेहता, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed