फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   invesigation

छात्रा के पक्ष में उतरी लाडली फाउंडेशन

Thu, 14 Nov 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
invesigation
बिलासपुर। बिलासपुर कॉलेज में संगीत की छात्रा के साथ अश्लील बातें करने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में जिला की सामाजिक संस्थाएं भी छात्रा के पक्ष में आ गई हैं। सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारी अनिता शर्मा, रश्मि गौतम, शलिनी शर्मा, निर्मला राजपूत, शीला सिंह, भारती, शिल्पा ने उपायुक्त राजेश्वर गोयल और पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा से मांग की है कि कॉलेज शिक्षक को अपनी शिष्या के साथ की गई हरकत के लिए उचित दंड दिया जाए। उन्होंने कहा कि गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते पर ऐसे कॉलेज के प्राध्यापक द्वारा की गई हरकत से पूरा बिलासपुर व प्रदेश का शिक्षा जगत शर्मसार हुआ है। संस्था ने पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा से मांग की है कि वह व्यक्तिगत तौर पर इस केस के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed