फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Interview of language teachers from 9 March: Sudarshan Kumar

भाषा अध्यापकों के साक्षात्कार 9 मार्च से : सुदर्शन कुमार

Wed, 03 Mar 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Interview of language teachers from 9 March: Sudarshan Kumar
बिलासपुर। भाषा अध्यापकों के 17 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 9, 10 और 12 मार्च को होंगे। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने बताया कि साक्षात्कार उनके कार्यालय में होंगे। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के 2003 बैच के उम्मीदवारों के 3 पद, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के 2005 बैच के 2 पद, अनुसूचित जाति (यूआर) के 2005 बैच का 1 पद, अनुसूचित जाति (बीपीएल) के 2010 बैच का 1 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (यूआर) के 2007 बैच के 2 पद, अनुसूचित जनजाति (यूआर) के 2010 बैच का 1 पद, सामान्य (पूर्व सैनिक के आश्रित) के 2007 बैच के 4 पद, अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिक के आश्रित) के 2010 बैच के 2 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के (आश्रित भूतपूर्व सैनिक) के 2010 बैच का 1 पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में बैच के बाहर का कोई भी अभ्यर्थी भाग लेने के लिए योग्य नहीं है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग 9 मार्च, कुल्लू, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, चंबा के लिए 10 मार्च और जिला ऊना, लाहौल स्पीति, सिरमौर, सोलन, शिमला, किन्नौर के लिए 12 मार्च को सुबह 10 बजे उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर कार्यालय में निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र नहीं मिला है और वे निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हैं तो निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed