फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Interview for Security Guard, Supervisor, ITI Trainee on 25th and 27th

Bilaspur News: सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, आईटीआई ट्रेनी के लिए इंटरव्यू 25 और 27 को

Wed, 19 Feb 2025 10:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Interview for Security Guard, Supervisor, ITI Trainee on 25th and 27th
- रोजगार कार्यालय बिलासपुर और घुमारवीं में होंगे इंटरव्यू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और आईटीआई ट्रेनी के 105 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 25 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय घुमारवीं और 27 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के 60 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पद और आईटीआई ट्रेनी के 25 भरे जाएगे। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और किसी भी ट्रेड में आईटीआई या स्नातक होनी अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 11,500 रुपये से 25,000 रुपये तक प्रदान किया जाएगा। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए उम्मीदवारों को कुछ शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम आवश्यक होगा। उम्मीदवार की आयु 20 से 36 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष और महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथियों पर संबंधित रोजगार कार्यालय में पहुंचकर भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed