{"_id":"66460fd7cc4e89938603d855","slug":"international-central-open-handball-competition-india-starts-with-victory-by-defeating-tajikistan-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Team: अंतरराष्ट्रीय सेंट्रल ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता, तजाकिस्तान को हराकर भारत का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Team: अंतरराष्ट्रीय सेंट्रल ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता, तजाकिस्तान को हराकर भारत का जीत से आगाज
Thu, 16 May 2024 07:25 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 16 May 2024 07:25 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय सेंट्रल ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष टीम ने पहला मैच जीत लिया है।
विज्ञापन
सेंट्रल ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता में मैच जीतने के बाद भारतीय टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय सेंट्रल ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष टीम ने पहला मैच जीत लिया है। भारतीय टीम ने तजाकिस्तान 43-40 गोल के अंतर से हराया। इस जीत में टीम में शामिल हिमाचल के दोनों खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 21 मई तक ओपन सेंट्रल हैंडबॉल प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष टीम में बिलासपुर की मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। नर्सरी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने नर्सरी के हितेन और सुमित को बेहतरीन खेल के लिए बधाई दी। हैंडबॉल संघ ऊना के अध्यक्ष रिहान दुबे, सचिव मुनीश राणा, दिनेश, संजीव, कृष्ण कुमार, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी हमीद खान, कर्ण चंदेल ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन