फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   International Biodiversity Day, Bilaspur, awareness program

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर दिया जैव विविधता का संदेश

Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
International Biodiversity Day, Bilaspur, awareness program
- सलवाड़ स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलवाड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यूथ एंड इको क्लब के बच्चों ने रैली निकालकर नारों और पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जैव विविधता की समानता को बनाए रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने बच्चों को बताया कि हर साल 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जैव विविधता का नुकसान हमारे ग्रह और इसके लोगों के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा है। जैव विविधता के नुकसान के कारणों को समझ कर ही हम अपनी प्राकृतिक दुनिया की रक्षा के लिए कदम उठा सकते हैं। जैव विविधता का संबंध मुख्य रूप से अलग-अलग तरह के पेड़ पौधों और पशु पक्षियों का धरती पर एक साथ अपने अस्तित्व को बनाये रखने से है। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि ऊंचे स्तर की जैव विविधता को बनाए रखने के लिए हम अपने प्राकृतिक परिवेश की अवस्था सही तरीके से संजोए रखें। इस अवसर पर प्रवक्ता चमन लाल, संजय कुमार, अशोक कुमार, बुद्धि सिंह और नंद किशोर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed