फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Interim relief from Chhattisgarh High Court on discount at Raipur Auto Expo

रायपुर ऑटो एक्सपो में छूट पर अंतरिम राहत: हाईकोर्ट ने 50% टैक्स छूट पर लगाई थी रोक, अगली सुनवाई चार अप्रैल को

Sat, 01 Apr 2023 01:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Apr 2023 01:07 PM IST
सार

याचिका में कहा गया, कि केवल रायपुर आरटीओ से जारी ट्रेड सर्टिफिकेट वाले वाहनों के टैक्स में छूट देना न्यायोचित नहीं है। राज्य के अन्य जिलों में टेक्स में ऐसी छूट न मिलने से उन जिलों के ऑटोमोबाइल संचालकों के यहां से वाहनों की खरीदी नहीं होगी। 

विज्ञापन
Interim relief from Chhattisgarh High Court on discount at Raipur Auto Expo
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगे ऑटो एक्सपो में वाहनों की खरीदी पर दी जा रही छूट को लेकर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की है। कोर्ट ने पहले दी जा रही इस छूट पर रोक लगा दी थी। ऑटो एक्सपो में वाहनों की खरीदी पर राज्य सरकार की ओर से लाइफटाइम टैक्स पर 50% की छूट दी जा रही थी, जिसके खिलाफ याचिका लगाई गई थी। अब मामले की सुनवाई चार अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


रायपुर में 24 मार्च से 5 अप्रैल तक ऑटो एक्सपो चल रहा है। इसे लेकर राज्य सरकार ने 23 मार्च को एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें रायपुर आरटीओ से जारी ट्रेड सर्टिफिकेट वाले वाहनों की खरीदी पर लाइफटाइम टैक्स में 50% की छूट घोषित की गई। जिसे लेकर कोरबा के सत्यदेव ऑटो मोबाइल्स और अंबिकापुर के ऑटोमोबाइल्स संचालक समेत पांच लोगों ने याचिका दायर कर चुनौती दी है। 
विज्ञापन


याचिका में कहा कि सभी ऑटो डीलर्स के लिए शासन को यह प्रावधान करना था। केवल रायपुर के लिए इसे लागू करने से अन्य सभी डीलर्स को काफी नुकसान उठाना होगा। मामले में जस्टिस पी सेम कोशी की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। 29 मार्च को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने छूट पर रोक लगा दी थी। अब हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए अगली सुनवाई चार अप्रैल को तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed