फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   install cctv cameras in ghumarwin bus stand

Bilaspur News: घुमारवीं बस अड्डे में नहीं है सीसीटीवी कैमरा

Thu, 18 Jan 2024 01:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
install cctv cameras in ghumarwin bus stand
घुमारवीं(बिलासपुर)।
विज्ञापन




घुमारवीं बस अड्डे में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं । यहां अक्सर यात्रियों के साथ सामान चोरी और छीना झपटी की वारदातें हो चुकी हैं।

एक ओर शहर में छोटे-बड़े दुकानदारों की ओर से निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, लेकिन बस अड्डा परिसर में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। आज तक बस अड्डे में कैमरे नहीं लग पाए हैं। रात भर विभाग की कई बसों के अड्डे पर खड़ी होने के कारण उनके पार्ट्स चुराने और तेल निकालने की कोशिश हो चुकी है। बस अड्डे काफी भीड़ भाड़ रहती है। हाल ही मेंयहां पर गहने चोरी, स्कूल और कॉलेज के छात्रों की लड़ाई-झगड़े सहित लड़कियों से छेड़छाड़ के कई मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर पुलिस तक नहीं पहुंचे हैं। लेकिन जो मामले पुलिस तक पहुंचे हैं वह अभा तक नहीं सुलझ पाए।
विज्ञापन






इनसेट

बेटी का बैग हुआ चोरी

अभी कुछ दिन पहले ही बस अड्डा से मेरी बेटी बस लेने के लिए खड़ी थी और वहां पर करीब सात लाख रुपये से भरा गहनों पर बैग किसी को चोरी कर लिया। सीसीटीवी कैमरे न होने की वजह से आज तक चोर पकड़ में नहीं आ पाया है । यदि कैमरे लगे होते तो शायद लाखों रुपये का नुकसान होने से बच गया होता ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसीलाल चौहान।



इनसेट

बस अड्डा पर कई बार चोरी और लूट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सीसीटीवी कैमरे न होने की वजह से आज तक कोई भी चोर पकड़ा नहीं जा सका है। अक्सर वहां पर सीसीटीवी लगाने की मांग की जाती रही है बावजूद इसके कैमरे नहीं लगाए जा रहे हैं।



विशाल शर्मा, स्थानीय दुकानदार।



इनेसट
बस अड्डा पर अक्सर युवाओं के बीच लड़ाई-झगड़े और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं होती है। सीसीटीवी कैमरे न होने का नुकसान यहां अक्सर लोगों को उठाना पड़ता है, जिनका लाखों रुपये का सामान बसों से पलक झपकते ही गायब हो जाता है। लेकिन चोर पकड़ में नहीं आ पाते हैं । बस अड्डा पर सीसीटीवी कैमरे लगना बहुत जरूरी है।

नितिन उप्पल, स्थानीय दुकानदार।



इनसेट

समय के हालात और सुरक्षा की दृष्टि से आज सीसीटीवी कैमरा हर जगह एक जरूरत बन चुके हैं। खासकर बस अड्डा पर कैमरे बहुत जरूरी हैं। क्योंकि हजारों लोगों का रोजाना आना जाना होता है। शरारती तत्व इस बात से वाकिफ है कि बस अड्डा में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिसका फायदा उठाकर में वो वारदात को अंजाम देते हैं।


राजेश शामा, स्थानीय दुकानदार।



कोट

अभी तक बस अड्डा में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यह बहुत ही जरूरी है । जल्द ही विभाग को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा । ताकि जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लग सके।

सोहन सिंह, बस अड्डा प्रभारी, घुमारवीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed