फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   inspection of road by minister

सड़क के मरम्मत कार्य में गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : धर्माणी

Fri, 07 Nov 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
inspection of road by minister
मंत्री ने बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
विज्ञापन

मरम्मत कार्यों की विस्तार से अधिकारियों के साथ की समीक्षा



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने घुमारवीं, बरठीं वाया सुन्हाणी सड़क का औचक निरीक्षण किया। मरम्मत कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मंत्री धर्माणी ने विभागीय अधिकारियों से सड़क के निर्माण और मरम्मत कार्य की गुणवत्ता, सामग्री के उपयोग, जल निकासी प्रणाली और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह सड़क क्षेत्र के हजारों लोगों की आवागमन की प्रमुख कड़ी है, जिसका निर्माण कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा होना आवश्यक है। बरसात के दौरान आई प्राकृतिक आपदा में यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने अस्थायी रूप से सड़क को यातायात योग्य बना दिया था, लेकिन स्थायी मरम्मत कार्य अभी जारी है। इसी कार्य के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सरकार का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र पुनर्निर्माण कार्य कर लोगों को राहत पहुंचाना है। विकास कार्यों की निगरानी लगातार की जा रही है और जहां कहीं भी सुधार की आवश्यकता होगी, वहां तुरंत कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनके सुझावों को सुना और भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed