फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   injured young died in hospital

खजुरिया क्षेत्र के युवक की बरेली जिले में उपचार के दौरान हुई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
injured young died in hospital
खजुरिया (रामपुर)। बरेली जिले में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल खजुरिया क्षेत्र के एक किसान की बरेली जिले के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

हादसा खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलखेड़ा निवासी रामपाल 28 वर्ष के साथ हुआ। परिजनों के अनुसार रामपाल शुक्रवार की सुबह थाना शीशगढ़ के ग्राम मनसाखेड़ा में अपनी बुआ के यहां शादी समारोह में गए हुए थे। शादी समारोह का कार्यक्रम सहोड़ा के एक बैक्वेट हॉल में था। रामपाल और उसका फुफेरा भाई छविराम बैक्वेट हॉल से रात में किसी काम से मनसाखेड़ा जा रहे थे। मनसाखेड़ा से पहले बूंची गांव के पास लिंक रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक छविराम निवासी मनसाखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई थी और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन रामपाल को उपचार के लिए बरेली के एक अस्पताल में ले गए जहां पर रामपाल की शनिवार की दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गांव लाकर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed