{"_id":"629914bd67bf0368003fd7a3","slug":"injured-student-died-in-hospital-bilaspur-news-mbd4301620114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल छात्र ने दम तोड़ा, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल छात्र ने दम तोड़ा, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुरिया/बिलासपुर। सड़क हादसे में घायल कक्षा आठ के छात्र ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने छात्र के पिता की ओर से टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक जून को खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहरो निवासी सुरेश पुत्र मंगली टेंपो में सवारी लेकर खजुरिया से अहरो गांव की ओर आ रहा था। बुधवार को खजुरिया-अहरो रोड स्थित ग्राम करसोला की कुल्ली नदी के समीप निर्माणाधीन सड़क की खाई में अचानक टेंपो का पहिया चला गया था। जिसके कारण टेंपो पलट गया। हादसे में ग्राम अहरो निवासी हरीश मौर्य के दो पुत्र अंकित मौर्य उम्र करीब 13 व लव मौर्य उम्र करीब 11 वर्ष समेत करीब 10 लोग घायल हो गए थे। जिसमें टेंपो चालक भी घायल हो गया था। पुलिस ने सभी घायलों को सीमांत जिला बरेली के कस्बा शीशगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया था। इसके बाद शीशगढ़ से सभी घायलों को बरेली के जिला अस्पताल भेज दिया गया था। खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार, बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अंकित मौर्य की मृत्यु हो गई। अंकित मौर्य गांव के ही जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। परिजन शव को घर ले आए, इसके बाद मृतक के पिता ने टेंपो चलक सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। छात्र की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। मृतक दो भाई और दो बहन बताए गए हैं। उन्होंने अन्य घायलों की हालत में सुधार बताया है। परिजनों ने बृहस्पतिवार की शाम छात्र अंकित का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख और भाजपा नेता सुनील मौर्य ने परिजनों को सांत्वना दी है।