फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Initiative for modern education at Kendriya Vidyalaya Ghumarwin; smart boards installed in every classroom.

Bilaspur News: केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में आधुनिक शिक्षा की पहल, हर कक्षा में लगा स्मार्ट बोर्ड

Fri, 21 Aug 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Initiative for modern education at Kendriya Vidyalaya Ghumarwin; smart boards installed in every classroom.
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में इंटरैक्टिव बोर्ड पर पढ़ाते अध्यापक। संवाद
कन्या स्कूल परिसर में भी स्मार्ट बोर्ड लगाए, अगले सत्र से 11वीं-12वीं की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में विद्यार्थियों को आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में पहल की गई है। विद्यालय की सभी कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं, कन्या स्कूल परिसर में उपलब्ध कक्षा-कक्षों में भी स्मार्ट बोर्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आधुनिक डिजिटल संसाधन उपलब्ध होंगे और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक व प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से शिक्षक विभिन्न विषयों से संबंधित चित्र, वीडियो, डिजिटल सामग्री और प्रस्तुतियों का उपयोग कक्षा में कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को कठिन विषयों और अवधारणाओं को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। पारंपरिक पढ़ाई के साथ डिजिटल संसाधनों के इस्तेमाल से विद्यार्थियों की सीखने में रुचि भी बढ़ेगी।विद्यालय की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्मार्ट बोर्ड विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि कन्या स्कूल परिसर में उपलब्ध सभी कक्षा-कक्षों में भी स्मार्ट बोर्ड लगाए जा चुके हैं। इससे वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से युक्त शिक्षण वातावरण मिल रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि कन्या स्कूल परिसर में विद्यालय के लिए पर्याप्त संख्या में कक्षा-कक्ष उपलब्ध हो जाते हैं, तो अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने आसपास ही वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह है। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई को डिजिटल संसाधनों से जोड़कर विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed