फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Informed Panchayat heads about their rights and responsibilities.

Bilaspur News: पंचायत प्रधानों को बताए अधिकार और जिम्मेदारियां

Sat, 26 Sep 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Informed Panchayat heads about their rights and responsibilities.
बिलासपुर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में मौजूद पंचायत प्रधान। स
जिला पंचायत अधिकारी ने नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार काम करने पर दिया जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायतों के कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से जिला परिषद भवन बिलासपुर में चल रहा पंचायत प्रधानों का चार दिवसीय फाउंडेशन कोर्स शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था के नियमों, पंचायतों के अधिकारों और जिम्मेदारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और वित्तीय प्रावधानों की जानकारी दी गई।
समापन अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी सरबेश सिंह बिष्ट ने पंचायत प्रधानों को संबोधित किया। उन्होंने पंचायतों के कामकाज में नियमों की जानकारी रखने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को पंचायतों के कामकाज में लागू करने की बात कही।
विज्ञापन

चार दिवसीय प्रशिक्षण में प्रधानों को पंचायती राज एक्ट और रूल, पंचायतों के अधिकार और जिम्मेदारियों तथा पंचायत स्तर पर कार्यों के संचालन की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बीबीजी रामजी योजना और 16वें वित्त आयोग से जुड़े प्रावधानों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों को पंचायत स्तर पर उनकी न्यायिक शक्तियों से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देने के साथ आपदा प्रबंधन के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। आपदा की स्थिति में पंचायत की भूमिका, प्रशासन के साथ समन्वय और राहत-बचाव कार्यों में पंचायत की जिम्मेदारी के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रधानों को पंचायत प्रशासन, विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय संसाधनों के उपयोग से जुड़े विषयों की व्यावहारिक जानकारी देना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed