फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information related to Fourlane Project Director Mandi De Toll Plaza

Bilaspur News: फोरलेन परियोजना निदेशक मंडी दें टोल प्लाजा से संबंधी जानकारी

Sun, 23 Jul 2023 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Information related to Fourlane Project Director Mandi De Toll Plaza
-आरटीआई के माध्यम से सूचना मांगने पर एडीएम ने प्रार्थी को जारी प्रतिलिपि में दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक के बलोह टोल प्लाजा के संबंधी सभी जानकारियां प्रार्थी को एनएचएआई मंडी के परियोजना निदेशक उपलब्ध करवाएंगे। यह जानकारी जन सूचना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बिलासपुर ने आरटीआई के माध्यम से सूचना मांगने वाले फोरलेन प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा को भेजी गई प्रतिलिपि में दी है।

जन सूचना अधिकारी ने परियोजना निदेशक को आरटीआई एक्ट के तहत प्रार्थी को जानकारी उपलब्ध कराने के बारे में आवेदन पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि प्रार्थी को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन में टोल प्लाजा बलोह में स्थापित हुए टेंडर से संबंधित सभी जानकारियां नियमानुसार उपलब्ध करवाएं। गौरतलब है कि प्रार्थी मदनलाल ने बीते सप्ताह बलोह टोल प्लाजा से संबंधित कंप्लीशन सर्टीफिकेट, प्रोविजनल कंप्लीशन सर्टिफिकेट के साथ संलग्न पंच लिस्ट, टोल प्लाजा के जस्टीफिकेशन सहित ईपीसी कांट्रैक्ट की छायाप्रतियां और ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस कांट्रेक्ट की छाया प्रतियों की भी मांग आरटीआई में की थी। मदन लाल ने कहा कि उपरोक्त सूचनाओं में यह पुष्टि की जानी जनहित में है कि उपरोक्त परियोजना से संबंधित कितना काम हो चुका है और कितना काम अभी शेष बचा है। जो शेष बचा काम है, उस काम को पूरा करने को एनएचएआई ने कितनी मोहलत कंपनी को प्रदान की है या कंपनी ने मांगी है। वहीं देश-प्रदेश में एनएचएआई के चल रही विभिन्न परियोजनाओं में हुए टोल प्लाजा के टेंडरों और प्रकाशित खबरों से यह जानकारियां भी प्राप्त हो रही है कि कंप्लीशन प्रमाणपत्र मिलने के बाद शेष बचा काम कई-कई साल अधूरा पड़ा रहता है और मिलीभगत से देर सवेर कंपनी स्थायी प्रमाणपत्र भी हासिल करने में कामयाब हो जाती है, लेकिन कंपनी कभी अपने अधूरे काम को पूरा नहीं करती है। इसका खामियाजा आम लोगों को चुकाना पड़ता है। कहा कि उनकी द्वारा मांगी गई सूचना पर अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ने अब यह जानकारी देने के लिए परियोजना निदेशक को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed