फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information given to the youth about the ill-effects of drugs

Bilaspur News: युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में दी जानकारी

Sat, 15 Jul 2023 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Information given to the youth about the ill-effects of drugs
-बैरी में लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को बैरी में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने की।

परियोजना परामर्शदाता पूनम शर्मा ने बताया कि आज कल की युवा पीढ़ी नशे के गर्त में धंसती जा रही है और इसका कारण यह है कि युवाओं को सही जानकारी सही समय पर नहीं मिल रही है। देश का उज्जवल भविष्य युवाओं पर टिका होता है। अगर देश की युवा पीढ़ी ही गलत रास्ते में जाने लगे तो निश्चित ही उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। युवा वर्ग नशे को अपनी शान समझते हैं। वह शराब, गुटका, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट का नशा करते हैं। उनकी पार्टी नशे के बगैर अधूरी है। वर्तमान में एक नशे का प्रचलन चल रहा है वह है सुइयों के प्रयोग से नशा लेना। युवा इस नशे की लत के आदि होते जा रहे हैं। इससे सुइयों के सांझे प्रयोग की संभावना बढ़ जाती है और एड्स और हैपेटाइटिस बी और सी होने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में इन युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संस्था ने जिले में ओएसटी केंद्र खोलने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा है, ताकि नशे में फंसे युवाओं को नशे के अंधकार से मुक्त किया जा सके। इस मौके पर अजय, रीना और प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed