{"_id":"6662fdcea592474f7c0b2cf7","slug":"information-given-to-teachers-about-online-admission-process-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118497-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षकों को दी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षकों को दी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी
विज्ञापन
- जुखाला कॉलेज में अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ले सकते हैं दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल की अध्यक्षता में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें हाई एटीट्यूड एजुकेशन सॉल्यूशन शिमला से प्रभारी प्रियंका ने गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया की समस्त जानकारी शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के साथ साझा की।
प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। इस बार छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से कॉलेज की वेबसाइट पर अपना प्रवेश फार्म भरना होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए समितियों का गठन कर लिया है और कॉलेज की आईटी लैब छात्रों की सुविधा के लिए उपलब्ध है। कोई भी कठिनाई आने पर छात्र प्राध्यापक से आईटी लैब में संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया इतनी सरल है कि छात्र अपने मोबाइल से घर से ही डॉक्यूमेंट अपलोड करके प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग का शपथ पत्र भरने के लिए एडमिशन पोर्टल पर लिंक दिया गया है। छात्र लिंक पर क्लिक करके एंटी रैगिंग वेबसाइट पर जाकर अपना विवरण भरें और उससे कोड जनरेट होगा। वह विद्यार्थियों को एडमिशन फॉर्म पर भरना होगा। 16 जुलाई को छात्रों की मेरिट लिस्ट कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी। इसके बाद 16 से 19 जुलाई तक छात्र अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।