फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information given to teachers about basic life skills

Bilaspur News: अध्यापकों को दी बुनियादी जीवन कौशल के बारे में जानकारी

Sat, 04 Nov 2023 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Information given to teachers about basic life skills
-शिवा स्कूल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में अध्यापकों के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पंचकुला) की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला बुनियादी जीवन कौशल के विषय पर आधारित थी।


इसका संचालन सर्टिफाइड ट्रेनर रेनबो इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप और रयात इंटरनेशनल स्कूल रोपड़ की प्रधानाचार्या सुभा राठौर ने किया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अध्यापकों को सर्टिफाइड ट्रेनर ने बुनियादी जीवन कौशल के बारे में बहुत विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके तहत अध्यापकों को मनन, सामाजिक, भावनात्मक कौशल के बारे में बताया और इससे संबंधित क्रियाएं करवाई गईं। इसके साथ ही आत्म जागरूकता, समस्या को सुलझाना, रचनात्मक और महत्वपूर्ण सोच के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने इस कार्यशाला पर अपने विचार और अनुभव सांझा करने के लिए डॉक्टर छवि कश्यप और सुभा राठौर का हार्दिक धन्यवाद किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिवा इंटरनेशनल स्कूल और अन्य विद्यालयों से आए हुए अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed