फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information given to students to deal with disaster

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दी आपदा से निपटने की जानकारी

Tue, 24 Oct 2023 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Information given to students to deal with disaster
-पंजगाईं स्कूल में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजगाईं में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल चड्ढा ने की।


इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष रूप से 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के अजय कुमार यादव और उनके सहयोगी दल ने छात्रों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचने के तरीके बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को भूकंप आने पर हमें क्या-क्या सावधानियां और बचाव कैसे करना है यह सिखाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को आग कितने प्रकार की और आग लगने पर हमें किस प्रकार के अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करना चाहिए इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी दुर्घटना में घायल अवस्था में अपना और अन्य घायलों का बचाव कैसे करें यह भी बताया गया। यह प्रशिक्षक दल जिला आपदा प्रबंधन समिति बिलासपुर के निर्देशानुसार विद्यालय में आया था। प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन प्रभारी गोपाल ठाकुर ने प्रशिक्षक दल और जिला आपदा प्रबंधन समिति बिलासपुर का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed