{"_id":"66d0588fdb7544ce7705b5d1","slug":"information-about-substances-atoms-and-molecules-given-to-teachers-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-122341-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षकों को दी पदार्थ, परमाणु, अणु की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षकों को दी पदार्थ, परमाणु, अणु की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में आयोजित नवनियुक्त स्नातक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के नौवें दिन का शुभारंभ सुबह प्रार्थना के साथ किया गया। कार्यशाला के जिला समन्वयक दिग्विजय मल्होत्रा ने बताया कि इस कार्यशाला में गतिविधि आधारित शिक्षण पर बल दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में नेशनल स्तर पर खेल चुके नवनियुक्त अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में अवनीश कुमार, संजीव कुमार, अशोक कुमार और डाइट समन्वयक सोमदत कालिया ने विज्ञान स्नातक अध्यापकों के साथ पदार्थ, परमाणु, अणु, रासायनिक अभिक्रियाओं और विद्यालय प्रबंधन समिति आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। गणित स्नातक अध्यापकों के साथ कपिल मोहन और रजनीश कुमार ने क्षेत्रमिति और डाटा संधारण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ में क्षेत्रमिति पर पूर्ण जानकारी साझा की। जिला परियोजना अधिकारी राकेश मनकोटिया ने अपने विचार साझा किए और व्यवस्थाओं एवं भोजन से संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त की। इस कार्यशाला में रविंद्र ठाकुर, चंद्रकांत, सचिन, उपासना सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद