फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about scholarship schemes given to students in Jhanduta College

Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी

Thu, 28 Aug 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 28 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Information about scholarship schemes given to students in Jhanduta College
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी समझाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित व्याख्यान हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय ठाकुर ने की।

छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ के संयोजक महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रो. बिहारी ने इस व्याख्यान में पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में कई प्रमुख केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनमें राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना, सक्षम छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यकों के लिए छात्रवृत्तियां, विकलांग छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां और केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना शामिल हैं। प्रदेश में भी कुछ प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं में मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, एचपी स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना और डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति और स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति जैसी कई अन्य योजनाएं भी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आसानी से बताया और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि के बारे में भी बताया। प्राचार्य डॉ. संजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे छात्रवृत्तियों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed