फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about PMSBY scheme given in Drobar and Solg-Jurasi

Bilaspur News: द्रोबड़ व सोलग‑जुरासी में दी पीएमएसबीवाई योजना की जानकारी

Fri, 01 Aug 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Information about PMSBY scheme given in Drobar and Solg-Jurasi
सोलग जुरासी में आयोजित वित्तीय शिविर में मौजूद ग्रामीण। स्रोत: बैंक प्रबन्धन
ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग और ऋण अनुशासन के बारे में भी बताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत द्रोबड़ और सोलग‑जुरासी में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, शाखा धार टटोह की ओर से लगाए गए इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

शाखा प्रबंधक राजीव शर्मा ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्व-सहायता समूह और संयुक्त देयता समूह बनाने की प्रक्रिया समझाई और ग्रामीणों को औपचारिक वित्तीय संस्थानों से ऋण लेने तथा समय पर किस्त चुकाने की अहमियत बताई। कार्यक्रम में द्रोबड़ पंचायत प्रधान निशा देवी, सोलग‑जुरासी पंचायत प्रधान सोनू देवी और उप प्रधान रूप लाल भी उपस्थित रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस तरह के शिविर गांवों के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed