फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about financial plans given to students

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दी वित्तीय योजनाओं की जानकारी

Tue, 21 May 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Information about financial plans given to students
- आरआर स्कूल बाड़ी में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा दधोल ने आरआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल बाड़ी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सहायक प्रबंधक अजय सिंह और प्रबंधक विनोद कुमार ने की।

शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय जानकारी प्रदान करना था। शिविर में विद्यार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बैंकिंग योजनाओं के बारे में बताया और बैंक से जुड़ने के अनेक फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रबंधक विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को डिजिटल वित्तीय लेनदेन के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन से आप किसी भी प्रकार के बिल का भुगतान कर सकते हैं। डिजिटल भुगतान के लिए सबसे पहले बैंक में खाता खुलवाने की आवश्यकता होगी। जिसे बैंक में एक बार जाकर दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड देकर खुलवाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से भी आग्रह किया कि घर में जाकर अपने माता-पिता और अन्य पड़ोसियों को भी डिजिटल भुगतान के बारे में जागरूक करें। ताकि सरकार का अभियान सफल हो सके। इसके अलावा फोन पर अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed