फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about depression given through street play

Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक से अवसाद की दी जानकारी

Tue, 08 Apr 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Information about depression given through street play
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों ने लोगों को जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी घुमारवीं की एनएसएस इकाई ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ग्रीष्मोत्सव में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाना, युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर छात्रों ने अवसाद (डिप्रेशन) को समझो और समझाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक किया। इस नाटक में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। छात्रों ने बताया कि कैसे अवसाद को समझना और इस पर खुलकर चर्चा करना आवश्यक है ताकि समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बनी भ्रांतियों को दूर किया जा सके। इसके अलावा विद्यार्थियों ने वक्तृत्व कला (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता में भी भाग लिया। उन्होंने स्वास्थ्य जागरुकता, समाज में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश जसवाल, खंड स्वास्थ्य शिक्षिका लीला शर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed