{"_id":"66c5ee0279880731b905e934","slug":"information-about-adolescence-given-to-students-in-buhad-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-121965-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बुहाड़ स्कूल में विद्यार्थियों को दी किशोरावस्था की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बुहाड़ स्कूल में विद्यार्थियों को दी किशोरावस्था की जानकारी
विज्ञापन
बिलासपुर के बुहाड स्कूल में आयोजित किशोर स्वास्थ्य दिवस पर उपस्थित विद्यार्थी व अध्यापक । संवाद
बुहाड़ स्कूल में विद्यार्थियों को दी किशोरावस्था की जानकारी
स्वास्थ्य शिक्षक ने नशे से दूर रहने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को राजकीय उच्च पाठशाला बुहाड़ में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोर किशोरियों को हार्मोन परिवर्तनों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य केश राम शर्मा ने की।
स्वास्थ्य खंड झंडूता से स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम 7 जनवरी 2014 को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में 10 से 19 वर्ष तक की आयु के किशोर-किशोरियों को शामिल किया गया है। इसमें सभी लड़के-लड़कियों चाहे व ग्रामीण क्षेत्र के हो चाहे शहरी क्षेत्र के हो उनको शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत किशोर किशोरियों को छह पहलुओं पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसमें पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, चोट एवं हिंसा, प्रजनन स्वास्थ्य, नशा रक्ताल्पता, एनीमिया और गैर संचारी रोगों पर विस्तृत जानकारी दी जाती है।
दीप कुमार ने कहा कि युवा बचे नशे की चपेट में आ रहे हैं जिससे वह अपने परिवार व समाज के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। नशा चाहे किसी भी प्रकार का हो शरीर के लिए घातक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत युवाओं में मानसिक रोग के लक्षण जैसे मन का बेचैन होना, ध्यान केंद्रित न कर पाना, समाज परिवार और दोस्तों से दूर रहना, अत्यधिक चिंता, शरीर मे थकान और ऊर्जा में कमी, हर समय उदास रहना, अपराध की भावना महसूस करना जैसी मानसिक समस्या होने पर 14416 टोल फ्री नंबर पर अपने मानसिक रोगों से छुटकारा पाने के लिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षक शकुंतला और स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार सहित अध्यापक भी उपस्थित रहे।