फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Indian handball team receives grand welcome at IGI Airport, Delhi

Bilaspur News: रजत देकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची भारतीय हैंडबाल टीम का भव्य स्वागत

Sun, 23 Nov 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Indian handball team receives grand welcome at IGI Airport, Delhi
रजत पदक जीतकर वापस लौटीं भारतीय बालिका हैंडबाल टीम का स्वागत करने के बाद पदाधिकारी और अन्य। स्र
हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। थाईलैंड के पटाया में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबाल यूथ बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर भारत लौटी टीम का शनिवार को दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के एयरपोर्ट पहुंचते ही कोच, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

टीम के साथ मुख्य कोच सचिन चौधरी और कोच मनीषा भी मौजूद रहीं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, सचिव राजेश भंडारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ शर्मा, प्रदेश एमेच्योर हैंडबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा,सचिव क्रांति सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रवीण दुबे, मोरसिंघी की कोच स्नेहलता, प्रशिक्षक चंदन सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर और दिनेश ने बधाई दी। बता दें कि भारत ने फाइनल में जबरदस्त संघर्ष किया, लेकिन उज्बेकिस्तान की टीम से महज एक गोल के अंतर से हार मिली। निर्धारित समय में मुकाबला 39-39 से ड्रॉ रहा, जबकि एक्स्ट्रा टाइम में उज्बेकिस्तान ने 47-46 से बढ़त बनाकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम की कप्तान मुस्कान रहीं। नर्सरी की नेहा चौहान, शिवानी देवी, नैना यादव, तनिष्का, अनन्या यादव, पायल ठाकुर और अदिति ने भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारत को सिल्वर दिलाने में अहम योगदान दिया। टीम ने पूल मैचों में थाईलैंड और मलेशिया को बड़े अंतर से हराते हुए सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 36-32 से मात दी थी। हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंदेश्वर पांडे ने बताया कि भारतीय गोलकीपर नेहा चौहान का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed