{"_id":"68b9a122cffbcac79d0bfe90","slug":"indian-diplomats-took-stock-of-the-developmental-works-of-bilaspur-district-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-143685-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भारतीय राजनयिकों ने बिलासपुर जिले के विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भारतीय राजनयिकों ने बिलासपुर जिले के विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा
Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
बहरीन और वाशिंगटन डीसी में तैनात भारत के राजनयिकों के साथ बचत भवन बिलासपुर में बातचीत करते अधिक
उपायुक्त राहुल कुमार ने किया पारंपरिक हिमाचली शॉल और टोपी से स्वागत
टी-ट्रेड, टेक्नॉलॉजी और टूरिज्म के माध्यम से लोगों को जोड़ने पर की चर्चा
बहरीन, वॉशिंगटन डीसी में तैनात भारतीय राजनयिक बोले, वैश्विक जरूरतों, चुनौतियों के अनुसार कार्य करना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बहरीन और वॉशिंगटन डीसी में तैनात भारतीय राजनयिक विनोद के जैकब और नमग्या सी खम्पा ने बिलासपुर का दौरा किया। बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संवाद किया। भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2000 बैच के अधिकारी विनोद के जैकब बहरीन में भारत के राजदूत हैं, जबकि नमग्या सी खम्पा वाशिंगटन डीसी में उप मिशन प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दोनों अधिकारियों का पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल, मां नयना देवी जी की तस्वीर, पवित्र चुनरी और प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। नमग्या सी खम्पा ने कहा कि बिलासपुर आगमन उनकी प्रशिक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने टी-ट्रेड, टेक्नॉलॉजी और टूरिज्म के माध्यम से लोगों को जोड़ने और क्षेत्र विशेष को समझकर योजनाएं बनाने की बात की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वैश्विक जरूरतों और चुनौतियों के अनुसार कार्य करना आवश्यक है। विनोद के जैकब ने बहरीन में कार्यरत भारतीयों की संख्या और हिमाचल प्रदेश के लोगों की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने मत्स्य उद्योग और पर्यटन क्षेत्र में संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि बहरीन में कार्यरत लोगों को हिमाचल प्रदेश के उद्योग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विभागों के अधिकारियों ने प्रदेश और जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, निदेशक मत्स्य विवेक चंदेल, सहायक आयुक्त नरेंद्र अहलूवालिया के साथ पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, बागवानी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।