फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Indian Culture Knowledge Exam results declared

Bilaspur News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम घोषित

Mon, 25 May 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Indian Culture Knowledge Exam results declared
जिला, तहसील स्तर की वरीयता सूची के आधार पर स्कूलों में ही दिए जाएंगे पुरस्कार
विज्ञापन

काॅलेज स्तर पर डाइट जुखाला की प्रियंका, बिलासपुर कॉलेज की तृप्ता रही प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला आयोजन समिति ने परीक्षा के परिणामों के आधार पर विजेता विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है।
समिति ने तय किया है कि विद्यालय, महाविद्यालयों में जिला, तहसील स्तर पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके स्कूलों, कॉलेज में ही पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को उनके स्कूलों के माध्यम से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिलावार वरीयता सूची में पांचवीं में प्राथमिक पाठशाला डियारा की पलक ने पहला, बरमाणा स्कूल की नंदिनी ने दूसरा और बैहना जट्टा स्कूल की पारुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। छठी में ऋषि पब्लिक स्कूल नालग की आकृति ने पहला, श्री रामानुज विद्यापीठ की सुनिधि ने दूसरा और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर के प्रयांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। सातवीं में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की शानवी ने पहला, बाला स्कूल की दिव्यांशी ने दूसरा और तरवाड़ स्कूल के लवप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
आठवीं में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तंबौल की गौरी ने पहला, मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की सोनल ने दूसरा और निहारखन वासला स्कूल के कार्तिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। नौवीं में उच्च पाठशाला रढोह की मंजरी गौतम ने पहला, तंबौल की भानुप्रिया ने दूसरा और इसी स्कूल की अर्चना ने तीसरा स्थान हासिल किया। 10वीं में डाहड की हर्षिता ने पहला, हिमाचल पब्लिक स्कूल झंडूता की गरिमा ने दूसरा और रघुनाथपुरा स्कूल की उर्वशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 11वीं स्वारघाट स्कूल के स्वास्तिक ने पहला, मार्डन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट के विश्व वर्मा ने दूसरा और स्वारघाट स्कूल की अदिति ने तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं में डंगार स्कूल के रोहित ने पहला, इसी स्कूल की अंजलि ने दूसरा और तंबौल की शानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय स्तर पर बीए/बीएससी/बीकॉम प्रथम वर्ष में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जुखाला की प्रियंका ने पहला, घंडालवीं की आंचल ने दूसरा और श्रीनयना देवी जी कॉलेज की पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया। बीए/बीएससी/बीकॉम द्वितीय वर्ष में बिलासपुर की तृप्ता देवी ने पहला, श्रीनयनादेवी जी कॉलेज की खुशी शर्मा ने दूसरा और झंडूता कॉलेज की अंकिता कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सदर, घुमारवीं, झंडूता और श्री नयना देवी जी तहसील स्तर पर 46 विद्यार्थियों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed