फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inder Singh Dhatwalia became the head of Kalol Pensioner Association.

Bilaspur News: इंद्र सिंह ढटवालिया बने कलोल पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान

Mon, 02 Dec 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 02 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Inder Singh Dhatwalia became the head of Kalol Pensioner Association.
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश जिला बिलासपुर की नवनियुक्त कार्यकारिणी। स्रोत : स्वयं
-इकाई ने वरिष्ठ पेंशनरों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

-कलोल में हुए चुनाव और सम्मान समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कलोल इकाई के चुनाव व सम्मान समारोह सोमवार हुआ, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें इंद्र सिंह ढटवालिया को प्रधान नियुक्त किया गया।
इकाई के पूर्व प्रधान विजय राम शर्मा ने 2023-24 का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया जिसे आम सभा में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कलोल इकाई में लगभग 103 सदस्य हैं। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। अधिकारी चेत राम वर्मा और सह चुनाव अधिकारी कर्म देव गौतम को नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी वरिष्ठ उपप्रधान बलदेव सिंह चंदेल, उपप्रधान जगदीश कुमार शर्मा व इंद्र सिंह चौहान, सचिव गफूर मोहमद, वित्त सचिव लेख राम शास्त्री, लेखा परीक्षक ओंकार सिंह कुटलेहढ़, मुख्य सलाहकर विजय राम शर्मा, मुख्य संरक्षक रणजीत सिंह चंदेल, संगठन मंत्री मखन लाल, और रमेश चंद को संयुक्त सचिव सर्वसम्मति से चुना गया। पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों के लंबित आर्थिक लाभों को जिसमें संशोधित वेतनमान का बकाया, 42 माह के डीए के एरियर का बकाया, 11 प्रतिशत के हिसाब से देय महंगाई भत्ते की तीन किश्त का एरियर जारी करे। इस मौके पर विशेष रूप से जिला प्रधान जगदीश दिनेश, महामंत्री चेत राम वर्मा, लेख राम कौंडल, बीरबल धीमान, संसार चंद, भाग सिंह और बली राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इनसेट
इन पेंशनरों को किया सम्मानित
सम्मान समारोह में सबसे पहले 96 वर्षीय पेंशनर निक्कू राम को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनर राम सिंह, प्रेम सिंह, लेख राम चौधरी, कृष्ण दत्त शर्मा, परमानंद शास्त्री, मखन लाल, इंद्र सिंह ढटवालिया , मंगत राम, मुंशी राम, राम दास, राज कुमार शास्त्री, राम सिंह, इंद्र सिंह चौहान, विजय राम शर्मा और कृष्णु राम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed