फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Increasing pollution increases tension in Bilaspur, vehicles move with lights on

Bilaspur News: बिलासपुर में बढ़ते प्रदूषण ने बढ़ाई टेंशन, लाइट जलाकर चले वाहन .

Sun, 10 Nov 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Increasing pollution increases tension in Bilaspur, vehicles move with lights on
- वायु गुणवत्ता सूचकांक 190, दिवाली से ज्यादा हुआ वायु प्रदूषण
विज्ञापन

- सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रविवार सुबह घने धुंध की चादर ने पूरे शहर को ढक लिया। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 190 तक पहुंच गया, जो कि एक चिंताजनक स्तर है। पहले वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से 100 के बीच रहता था, लेकिन दिवाली के बाद से यह लगातार बढ़ रहा है और अब प्रदूषण के कारण यह 190 के स्तर तक पहुंच चुका है। इससे पहले यह सूचकांक 100 से ऊपर बना हुआ था। बढ़ता वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
रविवार सुबह 10 बजे तक बिलासपुर शहर में घनी धुंध का असर देखा गया। इससे दृश्यता बेहद कम हो गई। शहर के प्रमुख मार्गों और पुराने व नए राजमार्ग पर साफ दिखाई देना मुश्किल हो गया। कुछ स्थानों पर दृश्यता केवल 10 मीटर तक ही सीमित थी। इस स्थिति में वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। धुंध के कारण गाड़ियों की रफ्तार बहुत धीमी हो गई। वाहन चालक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सड़क पर चले। विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से घनी धुंध बन रही है। बढ़ते प्रदूषण के कारण धुंध और भी गहरी हो जाती है, जिससे दृश्यता में और कमी आ जाती है। सड़क पर सफर करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए इस घनी धुंध और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। अगर बाहर निकलना अनिवार्य हो तो मास्क पहनें, ताकि प्रदूषण और धुंध के दुष्प्रभाव से बचा जा सके। प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और यह श्वसन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकता है। विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनी धुंध, दृश्यता की कमी के कारण ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि वाहन चालक अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर और धीमी गति से वाहन चलाएं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सड़कों पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed