फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Increase the retirement age of Class IV employees to 60 years

Bilaspur News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 साल करें

Mon, 08 Dec 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Increase the retirement age of Class IV employees to 60 years
पशुपालन विभाग परिचारक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूद
पशुपालन विभाग परिचारक संघ की बैठक में मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

कृत्रिम गर्भाधान का दो माह का प्रशिक्षण शुरू करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पशुपालन विभाग परिचारक संघ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की मांग की है। संघ का कहना है कि पूर्व में विभाग के परिचारकों को कृत्रिम गर्भाधान का दो माह का प्रशिक्षण दिया जाता था। यह काफी समय से बंद है। संघ ने मांग की है कि कृत्रिम गर्भाधान का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक परिचारकों के लिए इसे दोबारा शुरू किया जाए।
पशुपालन विभाग परिचारक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि विभाग की ओर से गांव में जाकर मवेशियों का विभिन्न तरह का टीकाकरण किया जाता है। इस कार्य के लिए पशु औषधियोजकों के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके एवज में पशु औषधियोजकों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है, लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इससे वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि पशु औषधियोजकों की तर्ज पर पशु परिचारकों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाए। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से पशु मित्रों के 500 पद भरने को मंजूरी का स्वागत किया गया। इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री और पशुपालन मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संघ के सचिव छबीलदास, हंसराज, रमेश चंद, चमनलाल, देवेंद्र, लेखराम, कृष्णी देवी, वनिता, सतीश, सत्या और अनीता समेत कई अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed