फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inauguration of NABARD's District Development Manager's residence-cum-office

Bilaspur News: नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक आवास-सह-कार्यालय का उद्घाटन

Sun, 19 Jul 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of NABARD's District Development Manager's residence-cum-office
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक आवास-सह-कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उपायुक्त राहुल कुमार का स्
समारोह में उपायुक्त राहुल कुमार ने नाबार्ड के प्रयासों की सराहना की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबंधक आवास-सह-कार्यालय बिलासपुर का उद्घाटन उपायुक्त राहुल कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह का आयोजन गांव मेहन के एक विला में किया गया। नाबार्ड बिलासपुर के जिला विकास प्रबंधक साहिल कीर्ति ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नया आवास-सह-कार्यालय जिला प्रशासन, विभागों, बैंकों और अन्य विकास सहयोगियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक होगा। हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय शिमला से नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानिया ने ग्रामीण विकास, कृषि, वित्तीय समावेशन और आजीविका संवर्धन में नाबार्ड की भूमिका की जानकारी दी। वहीं उपायुक्त राहुल कुमार ने ग्रामीण विकास एवं किसानों के कल्याण में नाबार्ड के योगदान की सराहना करते हुए बिलासपुर में जिला विकास प्रबंधक आवास-सह-कार्यालय की स्थापना पर नाबार्ड को बधाई दी। उन्होंने इसे जिले में विकासात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय, जिला कार्यालय हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, मानव विकास संस्थान, कामधेनु हितकारी मंच और अन्य विकास सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed