{"_id":"685fe88999c2196641020e69","slug":"in-the-district-level-meeting-there-was-a-discussion-on-drug-prevention-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-139608-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिला स्तरीय बैठक में नशा निवारण पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिला स्तरीय बैठक में नशा निवारण पर हुआ मंथन
Sat, 28 Jun 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
10 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों में चलाया जाएगा विशेष अभियान
अभियान से जोड़े जाएंगे समाज सेवी, शिक्षक और पंचायत प्रतिनिधि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक का आयोजन बचत भवन में किया गया। अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। बैठक में जिले में नशे के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाने और जन-जागरुकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि उन्हें नशा निवारण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज को जागरूक करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। कहा कि नशे का दुष्चक्र युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। इसके उन्मूलन के लिए केवल प्रशासनिक कदम ही नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी जागरुकता की जरूरत है। सभी अधिकारियों से अपील की कि वे अपने विभागों के माध्यम से आम जनता को नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करें और नशा बेचने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध करवाएं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 10 जुलाई 2025 को जिले के सभी स्कूलों में एक साथ विशेष नशा निवारण जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से स्कूली बच्चों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें इस बुराई से दूर रहने की प्रेरणा दी जाएगी। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर भी जागरुकता अभियान तेज किया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग तक यह संदेश पहुंचे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने स्तर पर स्थानीय समाजसेवियों, शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर लोगों को नशा विरोधी गतिविधियों से जोड़ें। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, और पंचायत भवनों में नियमित रूप से कार्यक्रम कर युवाओं को सही दिशा देने का प्रयास करें। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने नशा निवारण के लिए समन्वित प्रयास करने और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम सदर, जिला कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा, ड्रग निरीक्षक, वन विभाग के प्रतिनिधि, नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो मंडी, बाल विकास एवं सुरक्षा अधिकारी, और आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राज्य सरकार द्वारा नामित नशा निवारण समिति के सदस्य हीरा पाल सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया।