फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In painting competition jyoti in first position

पेटिंग प्रतियोगिता में ज्योति ने हासिल किया पहला स्थान

Fri, 14 Oct 2022 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
In painting competition jyoti in first position
जुखाला (बिलासपुर)। उपमंडल सदर की राजकीय उच्च पाठशाला देलग में विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ज्योति ने पहला, सुप्रिया ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी ने बताया कि सबको आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विश्व दृष्टि दिवस हर साल अक्तूबर महीने के दूसरे वीरवार को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य धुंधली दृष्टि, अंधापन और दृष्टि से संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन

पहली बार यह दिवस लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से साल 2000 में मनाया गया था। इस विशेष दिन पर ध्यान उनलोगों की ओर होता है जो ठीक तरह से नहीं दिखना, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, और ट्रैकोमा जैसी स्थिति में होते हैं। मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच के लिए नियमित रूप से शारीरिक परीक्षण करवाएं। यदि अनुपचारित छोड़ दिया जाए तो ये रोग आंखों की समस्या पैदा कर सकते हैं। विशेष रूप से मधुमेह और उच्च रक्तचाप डायबिटिक रेटिनोपैथी, मैक्युलर डीजेनरेशन और आई स्ट्रोक दृष्टि हानि का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृष्टि में परिवर्तन के चेतावनी संकेतों के लिए सजग रहें। यदि दृष्टि में परिवर्तन दिखता है तो ऑप्टिशियन से शीघ्र मिलें। अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित व्यायाम मैक्युलर डीजेनरेशन के जोखिम को 70 प्रतिशत तक कम कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापक राजेंद्र ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed