डंगार स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरा दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबले हुए। इसमें खो-खो- कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल खेल आयोजित किए जा रहे है। एडीपीईओ जगदेव मेहता ने बताया कि खो-खो में बरठीं ने जुखाला, बस्सी ने स्वारघाट खंड को हराया। कबड्डी में झंडूता खंड ने भराड़ी, हाई जोन सदर और स्वारघाट ने स्वारघाट, सदर ने बरठीं, घुमारवीं ने झंडूता, स्वारघाट ने हाई जोन घुमारवीं और बस्सी ने जुखाला खंड को हराया। बैडमिंटन में घुमारवीं ने जुखाला, स्वारघाट ने बस्सी, बरठीं ने भराड़ी, झंडूता ने सदर खंड को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा वॉलीबॉल में बस्सी ने स्वारघाट, झंडूता ने सदर, भराड़ी ने स्वारघाट और जुखाला ने भराड़ी खंड को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा, सुरजीत सिंह परमार, विक्रम सिंह, स्थानीय स्कूल का स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए शिक्षक, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

डंगार स्कूल में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी।