{"_id":"66db082b82a16a2d490e39bd","slug":"in-kabaddi-jakatkhana-defeated-swarghat-47-21-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-122825-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कबड्डी में जकातखाना ने स्वारघाट को 47-21 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कबड्डी में जकातखाना ने स्वारघाट को 47-21 से हराया
विज्ञापन
स्वाहण स्कूल में खंड स्तरीय खेले हुई शुरू
16 स्कूलों के 270 खिलाड़ी छात्र ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट खंड की अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण में शुरू हुई। तीन दिनों तक चलने वाली खेलों में 16 स्कूलों के 270 खिलाड़ी छात्र खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन में दमखम दिखाएंगे।
समारोह में स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खंड खेल प्रभारी अरुण कुमार चंदेल ने बताया कि कबड्डी में जकातखाना ने स्वारघाट को 47-21, दयोथ ने जामली को 34-11, कोठीपुरा ने काथला को 41-24, निहारखंड बासला ने कल्लर को 22-11, स्वाहण ने तंबौल को 38-6 से हराया। बैडमिंटन में जामली ने छड़ोल को 2-1 से हराया। वॉलीबॉल में स्वाहण ने रघुनाथपुरा को 2-0, तंबौल ने मैहला को 2-0, दयोथ ने कल्लर को 2-0 से हराया। इससे पहले खेलों का शुभारंभ मार्च पास्ट के साथ किया गया। समारोह में स्वाहण पंचायत के पूर्व प्रधान अमरजीत कौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य श्याम सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी स्कूलों के शिक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।